बांकेबिहारी कॉरिडोर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गोस्वामियों में खुशी, बांटी गई मिठाइयां
प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास के विरोध में 70 दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई।
मथुरा (आरएनआई) वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास के विरोध में 70 दिन से चल रहे प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अस्थायी रोक लगाई तो सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कोर्ट का आदेश उनके लिए संजीवनी के समान रहा।
नीलम गोस्वामी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने जीत की कुछ सीढि़यां चढ़ाने का काम किया है। यह फैसला ठाकुरजी ने कराया है। हमें अपने आराध्य पर पूरा भरोसा था। इसलिए लगातार अभी तक प्रार्थनाओं का दौर जारी था।
सुमन गोस्वामी ने कहा कि आज चेहरे पर जो खुशी दिखाई दे रही है, वह ठाकुरजी की मर्जी से आई है। हम आगे भी प्रार्थना करते रहेंगे कि यह कॉरिडोर रूपी राक्षस कहीं दूर चला जाए।
रेनू गोस्वामी व अनुराधा गोस्वामी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज गोस्वामियों के हित में जो फैसला दिया है तो स्वागत योग्य है। बिहारीजी हमारे आराध्य हैं, वह हमारे साथ अन्याय कैसे होने देंगे। निशा शर्मा ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर सरकार ने जल्दबाजी की, वह आज कोर्ट में साबित हो गई। कोर्ट ने अस्थायी रोक लगा दी। यह बड़ी जीत है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



