बरेली में भीषण हादसा: बस और वैन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, 10 घायल; कटर से काटकर निकाले गए शव

Oct 18, 2025 - 12:04
 0  216
बरेली में भीषण हादसा: बस और वैन की टक्कर से तीन लोगों की मौत, 10 घायल; कटर से काटकर निकाले गए शव

बरेली (आरएनआई) बरेली में बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात इको वैन और बस की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी वैन में सवार थे और पीलीभीत जा रहे थे। 

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बरेली से सवारियों को लेकर जा रही इको वैन मिर्ची ढाबे के समीप बस से टकरा गई। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

भुता थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बीसलपुर मार्ग पर मिर्ची ढाबे के पास इको वैन और बस की भिड़ंत हो गई। कार बरेली से बीसलपुर की ओर जा रही थी, जबकि बस बरेली की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस और बरेली से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। 

पुलिस के मुताबिक वैन में चालक समेत 13 लोग सवार थे। जिसमें चालक और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों वैन में सीट पर ही फंस गए थे। अग्निशमन यूनिट के काफी प्रयास के बाद इन्हें निकाला जा सका। इसके लिए कटर और कई उपकरण से वैन को काटना पड़ा। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गंभीर है।

हादसे के बाद बस चालक भागा 
पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे लिया है। बस का चालक मौके से भाग गया है। बस की कोई सवारी मौके पर मौजूद नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। आगे बैठी सवारियां उसी में फंस गईं थी।

इन लोगों की हुई मौत
राकेश पुत्र विजय बहादुर उम्र 30 वर्ष (कार चालक) निवासी ग्राम खगड़िया थाना दियोरिया, पीलीभीत।
गौरव पुत्र सियाराम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लाम्हुआ थाना दियोरिया, पीलीभीत। 
जितेंद्र पुत्र मनुराम उम्र 32 वर्ष निवारी परेवातुर्रा थाना बिलसंडा, पीलीभीत।

ये लोग घायल हुए 
शिव शंकर पुत्र धर्मपाल, हरीशचंद्र पुत्र रामपाल, छोटेलाल पुत्र बाबूराम, महेंद्र पुत्र रामबहादुर निवासी परेवातुर्रा थाना बिलसंडा, कांता प्रसाद पुत्र दुर्गा प्रसाद, अजय पुत्र रामनाथ, अमित पुत्र खेमकरन, भजनलाल उर्फ बड़े पुत्र तोले, बीरपल उर्फ नन्नू पुत्र तोले, गोधन पुत्र सियाराम निवासी ग्राम लाम्हुआ थाना दियोरिया जनपद पीलीभीत घायल हुए हैं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.