बमोरी विधानसभा के फतेहगढ़ में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के प्रत्यासी महेंद्र सिंह सिसोदिया के समर्थन में आमसभा लेने पहुंचे

Monday, November 13, 2023 - 16:14
Updated: 3 years ago
0

गुना, (आरएनआई) इस दौरान उन्होंने अपने और बमोरी की जनता जनार्दन के बीच सिंधिया परिवार के प्रेम का प्रवाह करते हुए जन आशीर्वाद को जमकर महेंद्र सिंह सिसोदिया के जन समर्थन में हुई वर्षा को जमकर लूटा। 

बता दे की आने वाली 17 तारीख को मतदान को लेकर प्रचार परवान चढ़ रहा है,जिसके तहत स्टार प्रचारक सिंधिया आज बमौरी विधानसभा क्षेत्र के फतेहगढ़ में आयोजित विशाल जन सभा में पहुंचे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बमोरी में भाजपा प्रत्यासी महेंद्र सिंह सिसोदिया को जीतकर प्रदेश में बड़े भाई और छोटे भाई के हाथ मजबूत करने के साथ देश के 140 करोड़ लोगो का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री मोदी के विश्वास को मजबूत करने एक एक वोट भाजपा को देने की अपील की।

श्री सिंधिया ने जनसभा में कहा की गरीब और सहरीया समाज,किसानों के हित में चलने वाली योजनाओं को कांग्रेस की सरकार ने आते ही बंद कर दिया था, क्या इसी सरकार को फिर आने दोगे। हमने फिर सरकार बनते ही इन योजनाओं को चालू कराया और लाडली बहना चालू की। अब आगे गरीब सहरिया समाज को अन्य योजनाएं का भी लाभ दिलाएंगे। बमोरी में विकास की इबारत लिखी जाएगी।

फतेहगढ़ में जनता से आह्वान करते हुए कहा की प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर बमोरी में महेंद्र को जीतकर मोदी जी के हाथ मजबूत करके उनके रामजन्म भूमि के मंदिर के लक्ष्य 22 जनवरी में अयोध्या दर्शनों के लिए बमोरी से जीताकर दर्शनों के लिए पहुंचे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिला उत्साहवर्धन और हजारों की संख्या में भाजपा की सभा में पहुंचे परिवारजन का इस अपार समर्थन के लिए मैं कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User