बमोरी में साढ़े 5 करोड़ की लागत से महाविद्यालय और भवन भी बनेगा

Thursday, June 22, 2023 - 19:55
Updated: 3 years ago
0
बमोरी में साढ़े 5 करोड़ की लागत से महाविद्यालय और भवन भी बनेगा

गुना-बमोरी। आज गुरुवार को प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा ने भरी बरसात में बमोरी पहुंचकर कालेज का भूमि पूजन करते हुए उपस्थित आमजन को भी संबोधित किया। उनके साथ प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ओर शिवपुरी-गुना-अशोकनगर के भाजपा सांसद केपी यादव भी मौजूद थे।

संबोधन में सबसे पहिले उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बमोरी की जनता से क्षमा मांगी ओर कहा कि आप इस भर बरसात में खड़े रहे और मुझे आने में देरी हुई।

आज मध्यप्रदेश में इतिहास बनने जा रहा है पूरे मध्य प्रदेश में 230 विधान सभा में बमोरी में यह पहला विधालय खुलने जा रहा है। जिसमे कोई नगर पालिका एवं नगर परिषद नही होने पर महा विधालय खुल रहा है।

साढ़े 5 करोड़ की लागत से महा विधालय और भवन भी बनेगा,जिसमे भवन, बस, छात्रावास जैसी सुविधाएं होगी।

बदलते बोर्ड शिक्षा नीति के माध्यम से बमोरी में महा विधालय के सौगात मिलने पर इससे संबधित अनेकों योजनाओं का लाभ आपके वीना मांगे ही अपने अपने देने की घोषणा करता हूँ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User