गुना जिले के बमोरी क्षेत्र को मिली महाविद्यालय की सौगात, उच्‍च शिक्षा मंत्री, पंचायत मंत्री एवं सांसद द्वारा किया गया भूमिपूजन

महाविद्यालय की सौगात मिलने पर आमजन एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया स्‍वागत एवं दिया धन्‍यवाद

Thursday, June 22, 2023 - 19:56
0

गुना। प्रदेश के उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज गुना जिले के बमोरी विकास खण्‍ड में शासकीय महाविद्यालय बमोरी के भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया, क्षेत्रीय सांसद डॉ०के०पी० यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा शिलान्‍यास पट्टिका का लोकार्पण किया गया। इस दौरान उपस्थित आमजन एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बमोरी में कॉलेज की सौगात मिलने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की और प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आभार व्‍यक्‍त करते हुए उपस्थित द्वयमंत्रीगण एवं सांसद को मंच से धन्‍यवाद दिया एवं उनका आभार व्‍यक्‍त किया। महाविद्यालय की सौगात मिलने से यहां के छात्र-छात्राओं को उच्‍च शिक्षा के लिए अन्‍यत्र जाने की आवश्‍यकता नही होगी और विशेष रूप से छात्राएं उच्‍च शिक्षा के लिए वंचित नही न रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User