बदायूं के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, बजरंग दल और विहिप का विरोध

Sunday, March 8, 2026 - 14:56
0
बदायूं के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, बजरंग दल और विहिप का विरोध

बदायूं (आरएनआई)। बदायूं जिले के रिसौली स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों से सामूहिक रूप से नमाज पढ़वाने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया और जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि जूनियर हाई स्कूल रिसौली में बच्चों से सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई। यह घटना उझानी क्षेत्र की बताई जा रही है और इसका वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

आरोप है कि नमाज पढ़वाने की व्यवस्था स्कूल के ही एक शिक्षक और एक शिक्षिका की ओर से कराई गई थी। स्कूल की ही एक अन्य महिला शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, से की है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और विरोध जताया। उनका कहना था कि यदि स्कूल परिसर में नमाज पढ़ी जाएगी तो वे भी वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

विहिप के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया तो संगठन को धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जाएगी।

शिक्षकों पर लगे आरोप

विहिप पदाधिकारियों का आरोप है कि एक महिला अध्यापक और एक पुरुष शिक्षक द्वारा बच्चों से नमाज पढ़वाई गई। बताया जा रहा है कि रमजान के महीने में कई बार सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई थी।

नाम काटने की धमकी का आरोप

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि गांव में मस्जिद न होने के कारण एक घर पर भी सामूहिक नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई थी। वहीं कुछ बच्चों ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को बताया कि विरोध करने पर स्कूल से उनका नाम काटने की धमकी दी गई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User