बच्चों को दी आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों की जानकारी

Saturday, October 21, 2023 - 20:25
0
बच्चों को दी आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों की जानकारी

सासनी- 21 अक्टूबर। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में विद्यालय प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रार्थना सभा में विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार ने बच्चों को आयोडीन की कमी से होने वाले रोग और उनके दुष्परिणामों की जानकारी दी।
शनिवार को प्रार्थना सभा में बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि आयोडीन की कमी के लक्षण वयस्कों में, हाइपोथायरायडिज्म के कारण त्वचा फूलने, कर्कश आवाज होने, मानसिक कार्यशीलता बिगड़ने, त्वचा शुष्क और पपड़ीदार होने, बाल हल्के और मोटे होने, ठंड न सहन कर पाने और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। उन्होंने आयोडीन से संबंधित होने वाली विभिन्न प्रकार की अन्य बीमारियों से भी अवगत कराया। बताया कि आयोडीन युक्त नमक का इस्तेमाल करें क्योंकि आयोडीन की कमी से घेंगा रोग तथा अन्य विभिन्न बीमारियों होती हैं। भारतवर्ष में इस कार्यक्रम की शुरुआत 1962 से की गई थी। इस दौरान अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, मुकेश दिवाकर हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, राम खिलाड़ी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User