के एल जैन इंटर कालेज में हुई खेलकूद प्रतियोगितायें बच्चों ने दिखाया दमखम किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Saturday, October 21, 2023 - 20:24
Updated: 3 years ago
0
के एल जैन इंटर कालेज में हुई खेलकूद प्रतियोगितायें बच्चों ने दिखाया दमखम किया प्रतिभा का प्रदर्शन

सासनी- 21 अक्टूबर। के एल जैन इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय ख्ेालकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभी मंख्यातिथि के रूप मंे मौजूद एसडीएम श्रीमती लवगीत कौर ने मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर किया।
शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस के आदेशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी सासनी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से जहां खिलाडी की छिपी प्रतिभा बाहर निकलती है वहीं वह प्रतियोगिताओं में विजयी होते हुए अपने माता पिता और गुरूजनों के साथ अपने देश और समाज का भी नाम रोशन करता है। उन्होंने खेलांे को आपसी भाईचारा एकता और अखंडता की मजबूती का एक श्रोत बताया। खंड शिक्ष़्ाा अधिकारी ने जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई। वहीं पचास मीटर  बालक वर्ग में अजान सीएस जलालपुर, बालिका में खुशी सीएस ऊसवा, सौ मीटर बालक में आयान सीएस  जलालपुर, बालिका वर्ग में आंशिका सीएस नगला ठाकुर, जूनियर वर्ग लंबी कूद बालक मोहन सीएस दरियापुर, बालिका वर्ग मे कीर्ति सीएस नगला खंदा ब्लाक स्तरीय चार सौ मीटर दौड़ में कु.खुशी प्राथमिक विद्यालय ममौता कलां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृतकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कार्रक्रम का ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संचालन सुरेश भारती ने किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ सासनी अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, तेजवीर सिंह, भूपेंद्र सेंगर, सचिन शर्मा, प्रशांत वत्स, विजय भारती विमलेश, राजकुमारी, निर्मला, अशोक पाठक, अजय अग्रवाल, मेधा सेंगर, शैलेंद्र सारस्वत, उपवन गुप्ता, अजय तोमर,  अभिषेक, मुकेश सेंगर, तोता राम, ज्ञान प्रकाश, आदि शिक्षक तथा शिक्षामित्र और अनुदेशक मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User