फैक्ट्री में चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

May 27, 2024 - 16:44
May 27, 2024 - 16:44
 0  1.3k
फैक्ट्री में चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हीरानगर थाना इलाके में पुलिस ने रेडीमेड कॉम्प्लेक्स की एक कपड़ा फेक्ट्री में शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाली गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी के बर्तन चार लाख रुपये नगद और दो मोटर साइकिल बरामद की है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, इंदौर शहर में लगातार लूट, हत्या और चोरी की घटना सामने आ रही है। वही हीरानगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों फेक्ट्री मालिक से पुरानी रंजिश के चलते फेक्ट्री का ताला तोड़ कर 4 लाख रुपये नगद, चांदी के बर्तन चोरी कर ले गए थे। पूरे मामले में पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की जहा पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पांच ऐसे शातिर बदमाशों पकड़ने में सफलता हासिल की है।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0