राजा वड़िंग ने मंच से चन्नी समर्थक को बुलाया, फोन मिलाया; बैठक में गूंजे 'चन्नी जिंदाबाद' के नारे

Monday, August 3, 2026 - 15:15
0
राजा वड़िंग ने मंच से चन्नी समर्थक को बुलाया, फोन मिलाया; बैठक में गूंजे 'चन्नी जिंदाबाद' के नारे

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आई। बठिंडा के गोनियाना स्थित एक रिजॉर्ट में मालवा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने 'चन्नी जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

बैठक का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना था। हालांकि, चन्नी समर्थकों की नारेबाजी से कुछ समय के लिए बैठक का माहौल राजनीतिक नारों में बदल गया।

स्थिति को संभालने के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक चन्नी समर्थक कार्यकर्ता को मंच पर बुलाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फोन लगाकर बात करवाई जाए। बताया गया कि फोन करने पर चन्नी ने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर वड़िंग ने समर्थक से कहा कि वह अपना नंबर चन्नी को दे दे, संभव है कि व्यस्त होने के कारण बाद में बात कर लें।

इसके बाद वड़िंग ने समर्थक को माइक देते हुए कहा, "दबाकर नारे लगाओ, कोई कसर न रह जाए।" इसके बाद बैठक में मौजूद समर्थकों ने जोरदार 'चन्नी जिंदाबाद' के नारे लगाए।

घटना को भले ही हल्के-फुल्के अंदाज में लिया गया, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे पंजाब कांग्रेस के भीतर जारी गुटबाजी के संकेत के रूप में देख रहे हैं। एक ओर पार्टी नेतृत्व संगठन को मजबूत करने और एकजुटता का संदेश दे रहा है, वहीं दूसरी ओर बैठक के दौरान अलग नेता के समर्थन में हुई नारेबाजी ने अंदरूनी मतभेदों की चर्चा को फिर तेज कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User