फतेहपुर: ओवरब्रिज से गिरकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
फतेहपुर (आरएनआई) थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर ओवरब्रिज में मंगलवार की दोहपर बेकाबू अज्ञात वाहन टक्कर मार दिया। जिससे चालक ओवरब्रिज के रेलिंग के ऊपर से रेलवे लाइन के किनारे जा गिरा। गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव निवासी रामभवन का 26 वर्षीय पुत्र रोशन जिसकी ससुराल बहरामपुर में आज दोपहर बाइक से अपनी पत्नी गुड़िया को लेने ससुराल जा रहा था। जब वह बहरामपुर ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा। इसी बीच तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे रोशन ओवरब्रिज से रेलवे लाइन किनारे जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद जहां पत्नी गुड़िया के रो-रोकर बुरे हाल है। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छा गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



