फतेहगढ़ में स्वास्थ्य शिविर 18 एवं 19 मार्च को

स्वास्थ शिविर पूर्व तैयारियों के संबंध में लिया गया जायजा

Saturday, March 18, 2023 - 04:00
Updated: 4 years ago
0
फतेहगढ़ में स्वास्थ्य शिविर 18 एवं 19 मार्च को

गुना। जिले के बमोरी विकास खण्‍ड अंतर्गत फतेहगढ़ में 18-19 मार्च को होने वाले दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। 

कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों एवं आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, विकास जैन एवं मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ अधिकारी राजकुमार ऋषिस्वर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्‍थल पर पहुंचकर जायजा लिया। 

बमोरी विकास खण्‍ड के फतेहगढ़ में 18 मार्च से दो दिवसीय स्वास्थ एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में भोपाल के निजी अस्पताल के 60 डॉक्टर व 100 पैरामेडिकल स्टाफ की टीम सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में कैंसर, हृदय रोग, शिशु रोग, हड्डी, स्त्री रोग, श्वांस व छाती रोग, दंत, नाक, कान व गला रोग, नेत्र, चर्म रोग सहित 12 जटिल रोगों की जांच एवं उपचार होगा। साथ ही ईसीजी, इको, डिजिटल एक्स-रे, खून सहित कई जांचें निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। उक्‍त शिविर में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया (संजू भैया) के अथक प्रयासों से बमौरी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने  के लिए दिनांक 18 मार्च को दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर का शुभारंभ स्वास्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा।शुभारंभ कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
स्थान: मंडी प्रांगण, फतेहगढ़, बमौरी विधानसभा
दिनांक: 18 मार्च
समय: दोपहर 1:30 बजे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User