प्लास्टिक का सामान होने से तेजी से भड़की आग, पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरी से चार शव बरामद

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

Jun 25, 2025 - 12:46
 0  108
प्लास्टिक का सामान होने से तेजी से भड़की आग, पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरी से चार शव बरामद

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, तीन लोग आग में झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार रात एक पॉलिथीन बनाने की एक तीन मंजिला फैक्टरी में आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से कुछ ही देर में आग पूरी इमारत में फैल गई। फैक्टरी में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई है। उनके शव बरामद कर लिये गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार रात करीब 7.25 बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। वहां पहुंचे दमकल अधिकारियों को पता चला कि तीन मंजिला फैक्टरी में पॉलिथीन बनाने का काम होता था। फैक्टरी में काफी मात्रा में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.