प्रोफेसरों के डांस पर मचा बवाल, कॉलेज प्रबंधन ने कदाचरण माना

क्या शिक्षा देना चाहते है ये प्रोफेसर पर उठा सवाल

Thursday, April 27, 2023 - 22:21
Updated: 4 years ago
0
प्रोफेसरों के डांस पर मचा बवाल, कॉलेज प्रबंधन ने कदाचरण माना
प्रोफेसरों के डांस पर मचा बवाल, कॉलेज प्रबंधन ने कदाचरण माना
प्रोफेसरों के डांस पर मचा बवाल, कॉलेज प्रबंधन ने कदाचरण माना

गुना। गुना के पीजी लॉ कॉलेज में डांस करने के कारण दो प्रोफेसरों पर कदाचरण के मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। यहां के दो प्रोफेसर्स ने एक बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस किया और उसकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामला कॉलेज प्रबंधन तक पहुंचा और प्राचार्य ने अब इसपर संज्ञान लेते हुए कार्रवा की बात कही है।

लॉ कॉलेज के दो सहायक प्राध्यापकों के सड़क पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद कॉलेज प्रभारी प्राचार्य ने इसे कदाचरण का मामला माना है। वीडियो में नारी सशक्तिकरण समिति के सदस्य और लॉ कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी दुष्यंत कौल और अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमारी शालिनी कौशिक बादशाह फिल्म के एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस मामले को कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए प्राचार्य बीके तिवारी ने कहा है कि वो इस मामले में पहले उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे और दोषी पए जाने पर उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा। उधर डांस करने वाले सहायक प्राध्यापक इसे जायज ठहरा रहे हैं। उनके मुताबिक उन्होने कॉलेज के अंदर कुछ नहीं किया और कॉलेज के बाहर उनका निजी जीवन में वो अगर ऐसा कुछ कर रहे हैं जिससे किसी का अहित नहीं है, तो इसमें क्या गलत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User