प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, सूचना पाकर एसपी पहुंचे घटनास्थल

Monday, November 28, 2022 - 19:21
Updated: 4 years ago
0
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, सूचना पाकर एसपी पहुंचे घटनास्थल

शाहाबाद,हरदोई। बेहटा गोकुल इलाके में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिनके शव एक बंद पड़े मकान में फांसी के फंदे पर आज सुबह लटके मिले है। घटना के बाद इलाके के लोगो की नज़र जब इस तरफ पड़ी तो वहां सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।थाना बेहटा गोकुल के ग्राम चंदूपुर खैराई में एक लड़का और एक लड़की का शव सुबह फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला। लड़के का नाम रोहित है जिसकी उम्र 25 वर्ष वही लड़की का नाम गीता पुत्री नरेश विश्वकर्मा जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। गीता के चाचा दिल्ली में नौकरी करते है उनका मकान खाली पड़ा हुआ है। जिसमे इन दोनो के शव लटकते हुए पाए गए है। तड़के सुबह से ये दोनो गायब थे जिसके बाद इनके परिजन इन्हे खोज रहे थे। बंद पड़े मकान में होने की आहट पर जब वहां देखा गया तो दोनो के शव लटक रहे थे। बताया गया लगभग डेढ़ वर्ष से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनो अलग अलग जाति से होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी न थे, जिसकी वजह से इन्होंने ऐसा कदम उठा लिया है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिस तरह दोनों के शव लटके पाए गए हैं, उससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User