प्रसिद्ध सोनागिर जैन मंदिर से भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा चोरी : 10 किलो चांदी से बनी थी प्रतिमा

Sunday, April 5, 2026 - 21:16
Updated: 4 months ago
0
प्रसिद्ध सोनागिर जैन मंदिर से भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा चोरी : 10 किलो चांदी से बनी थी प्रतिमा

दतिया (आरएनआई) प्रसिद्ध सोनागिर जैन मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है.चोर श्री चंद्रप्रभु मंदिर से करीब 7.5 किलो वजनी भगवान की मूर्ति और करीब ढाई किलो चांदी का सिंहासन लेकर फरार हो गए. कुल मिलाकर करीब 10 किलो चांदी की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हैरानी की बात यह है कि मंदिर के ठीक पास पुलिस चौकी मौजूद है, फिर भी चोर वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गए. इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी झकझोर दिया है. सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ.

मंदिर की दान पेटी भी टूटी मिली, जिसमें रखी नगदी भी चोर ले गए. CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग 25 मार्च से बंद होना और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोरी होना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. चोर सीधे गर्भगृह तक पहुंचे और वहां स्थापित भगवान श्री चंद्रप्रभु की चांदी की मूर्ति को निशाना बनाया. साथ ही चांदी का सिंहासन भी उखाड़कर ले गए. यह साफ संकेत है कि चोरों को अंदरूनी ढांचे की जानकारी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User