प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते इस मानसून में शहर की जनता बाढ़ का दंश झेलेगी

Friday, June 13, 2025 - 21:17
Updated: 1 year ago
0
प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते इस मानसून में शहर की जनता बाढ़ का दंश झेलेगी

गुना (आरएनआई) जय स्तंभ चौराहा से लक्ष्मीगंज,सुगन चौराहे होते हुए सदर बाजार तक के रास्ते में मानसून के पूर्व हुई जोरदार बारिश में शहर की नालियों ने कचरा ओर सड़ी बदबूदार गंदगी को उगल कर व्यापारियों के साथ शहर के स्वच्छता पसंद लोगो को असहज करते हुए नगर पालिका की चल रही सफाई अभियान को धत्तता बता दिया हैं।

जयस्तंभ चौराहे के पास गुना की नालियों से उगलती गंदगी का नजारा देखकर समझ में आ गया कि अब कागजी सफाई अभियान चल रहा हैं, कलेक्टर किशोर कन्याल के जमीनी स्तर पर बारिश के पूर्व नालियों की सफाई के साथ नालों एवं तालाब घाटों पर भी कनिष्ठ अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं,जिसका नतीजा आज इन तस्वीरों से सामने आ रहा हैं। लगता हैं इस मानसून में शहर की जनता बाढ़ का दंश झेलेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User