प्रभारी मंत्री ने विकास यात्रा की तैयारी को लेकर ली समीक्षा बैठक

Thursday, January 26, 2023 - 23:45
Updated: 4 years ago
0
प्रभारी मंत्री ने विकास यात्रा की तैयारी को लेकर ली समीक्षा बैठक

गुना। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विकास यात्रा के संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक  लेते हुए उन्हें निर्देशित करते हुए कहा की विकास यात्रा 05 फरवरी से 25 फरवरी के मध्‍य आयोजित किया जाना है। इस हेतु विकास यात्रा का रूट निर्धारित रहे इस हेतु अधिकारी सूची का संधारण करें। विकास यात्रा में जो नोडल अधिकारी बनाए गए हैं वह इसके प्रति गंभीर रहें एवं पूरे समय यात्रा के निर्वहन में अपना योगदान दें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा की रास्ते में पढ़ने वाले स्कूल, चिकित्सालय आंगनवाड़ी केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जाए। ऐसे हितग्राही जो लाभान्वित हुए हैं उनकी पूर्व की स्थिति और वर्तमान की स्थिति में जो परिवर्तन आया है उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपडेट किया जाए।  मंत्री श्री तोमर ने कहा कि विकास यात्रा में कोई भी गांव हितलाभ से वंचित ना रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User