प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को गुना में लेंगे 10 भाजपा प्रत्यासियों के समर्थन में आमसभा

पन्नालाल शाक्य ने पीले चावल देकर मोदी की सभा के लिए आमंत्रण भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता से लिया आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने वार्ड 16, 17 और 18 में किया जनसमर्क।

Nov 5, 2023 - 18:23
Nov 5, 2023 - 18:23
 0  6.1k
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को गुना में लेंगे 10 भाजपा प्रत्यासियों के समर्थन में आमसभा

गुना, (आरएनआई)  गुना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को बजरंग गड़ मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर आने बाली 17 तारीख को कमल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आग्रह किया। 

 भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को बजरंगगढ़ मंडल में जनसंपर्क के दौरान बेंहटा, गोपालपुरा टकटैया, अनंतपुर, चांदौल, बादली, गेहूंखेड़ा, बरखेड़ा गिर्द, परसोदा, सिरसी कलां, सिरसी, हिनोतिया गिर्द, कानोंन, करोंदिया, मोइया आदि ग्रामों में पहुंचकर सर्व समाज के बीच जनसंपर्क करते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांगा। साथ ही पन्नालाल शाक्य एवं पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा ने 8 नवंबर को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के गुना आगमन पर विशाल आमसभा में सम्मिलित होने जनता से आग्रह किया। जन संपर्क के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह रघुवंशी, जिला उपा अशोक शर्मा, विकास जैन नखराली, भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक बारेलाल धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र रघुवंशी, पगारा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, बजरंग मंडल अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी, रमेश मालवीय, श्याम रघुवंशी, गौरव अग्रवाल, प्रबल प्रताप रघुवंशी, राजेश जैन कक्का, रामबाबू धाकड़, कल्याण सिंह यादव, माखन यादव, भागीरथ कुशवाह, रहीस यादव, लल्लू सिंह लोधा, हर प्रसाद धाकड़, मोहित नामदेव, धनपाल धाकड़, जगदीश शर्मा, काशीराम धाकड़, नंदलाल यादव, खिलन सिंह जाट, बहादुर सिंह रघुवंशी, रामकुमार शर्मा, जसवंत सिंह रघुवंशी, रवींद्र रघुवंशी, भूपेंद्र ग्वाल संजीव परिहार, रामस्वरूप लोधा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इसी के साथ ही नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड 16, 17 और 18 में जन संपर्क कर भाजपा प्रत्यासी पन्नालाल शाक्य को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। इस मौके पर ममता पन्नालाल शाक्य, गुना विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, गौरव गर्ग, पार्षद दिनेश शर्मा, ऊषा खटीक, कृति सरवैया, बबिता मिश्रा , अरुणा सुमन, शशि राठौर, राजेश शाहू, महाराज सिंह लोधा, सम्भू सेन, जगदीश कुशवाह, प्रदीप सरवैया, नीतेश भार्गव, आकाश भार्गव, विनोद लोधा, चंचल सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0