निहारिका को मिलेगा गोल्ड मेडल

Sunday, November 5, 2023 - 18:25
Updated: 3 years ago
0
निहारिका को मिलेगा गोल्ड मेडल

शाहजहाँपुर, (आरएनआई) एस. एस. कॉलेज की बी. कॉम फाइनेंस की छात्रा निहारिका सिंह ने विश्वविद्यालय टॉप किया है। विश्विद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह हेतु टॉपर  छात्र-छात्राओं की सूची जारी की है। जिसमें चौक निवासी मधुकर श्याम वर्मा व साधना वर्मा की पुत्री निहारिका सिंह को बी.कॉम फाइनेंस में  80  प्रतिशत अंक के साथ विश्विद्यालय टॉपर घोषित किया गया है। निहारिका सिंह को 10 नवंबर को विश्वविद्यालय में अयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल श्रीमति आनंदी बेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक एवं टॉपर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। निहारिका ने अपनी सफलता का श्रेय विशेष रूप से अपने माता -पिता , वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो.अनुराग अग्रवाल , डा. के के वर्मा तथा विभाग के समस्त गुरुजनों को दिया है। निहारिका की सफलता पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रतिभाशाली छात्र देश की प्रगति में सहायक होते हैं। सचिव सचिव डा ए के मिश्रा, प्राचार्य प्रो.आर के आज़ाद तथा कामर्स विभाग के सभी शिक्षकों ने निहारिका की  सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User