प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंर्तगत 14वीं किश्त का राशि वितरण

Thursday, July 27, 2023 - 13:30
0
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंर्तगत 14वीं किश्त का राशि वितरण

गुना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंर्तगत 14वीं किश्त का राशि वितरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज सीकर राजस्थान से गुना जिले के 1 लाख 41 हजार 80 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि राशि की 14 वीं किश्त के राशि वितरण का लाभ दिया गया।

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष में 3 बार 2 हजार रुपए का भुगतान हितग्राहियों के खाते में किया जाता है। जिसका आज गुना कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई सभा कक्ष में  प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस मौके पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, विकास जैन, सांसद प्रतिनिधि सचिन शर्मा, रमेश मालवीय, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे, संयुक्त कलेक्टर आर वी सिंडोस्कर, अपर कलेक्टर शिवानी पांडे, अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल, तहसीलदार गौरीशंकर वेरवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User