प्रतापगढ़ सीएमओ ऑफिस में एंटीकरप्शन का छापा, स्टेनो व चपरासी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (आरएनआई)। प्रतापगढ़ के सीएमओ कार्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एंटीकरप्शन टीम ने घूसखोरी के मामले में सीएमओ के स्टेनो को रंगेहाथ पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से पहुंची एंटीकरप्शन टीम ने स्टेनो राहुल और उसके सहयोगी आलोक चपरासी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। बताया जा रहा है कि स्टेनो राहुल अपने मातहत कर्मचारी के साथ मिलकर विभिन्न कार्यों के निस्तारण के नाम पर घूस की मांग करता था।
शिकायत दर्ज होने पर एंटीकरप्शन टीम ने कार्यालय में ही जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की राशि ली गई, तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को टीम अपने साथ प्रयागराज ले गई। इस कार्रवाई के बाद सीएमओ कार्यालय सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



