सकल हिंदू समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, गुंडों–सट्टा माफिया–ड्रग्स कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

Sep 8, 2025 - 17:13
Sep 8, 2025 - 17:14
 0  108
सकल हिंदू समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, गुंडों–सट्टा माफिया–ड्रग्स कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

गुना (आरएनआई) आज शहर के प्रख्यात मंदिरों के पुजारियों व विद्वानों के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया एवंशहर में सक्रिय गुंडों, आईपीएल सट्टा माफिया, ड्रग्स–चरस–अफीम एवं टिकट के अवैध विक्रय में संलग्न तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने तथा सामाजिक माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग का ज्ञापन एसपी अंकित सोनी को सौंपा। 

ज्ञापन में बताया गया, कि 05 सितंबर को अभिषेक तिवारी पुत्र पं सुदर्शन तिवारी अपने मित्रों के साथ बाजार में थे। इसी दौरान बस स्टैंड के समीप ग्रीन होटल के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर यह कहते हुए हमला किया कि “तुझे बहुत सलमान लाला के फ्लेक्स के फोटो खींचने और कार्रवाई कराने का शौक है”।

ज्ञापन में इस घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, थानाप्रभारी तथा संपूर्ण प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही, हम सकल हिंदू समाज की ओर से मांग की गई कि, मिलादुन्नबी के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों एवं गैंगस्टरों द्वारा लगाए गए फ्लेक्स, समाज के सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं।

शहर में सक्रिय गुंडे, आईपीएल सट्टा माफिया, ड्रग्स–चरस–अफीम एवं टिकट के अवैध विक्रय में संलग्न तत्वों पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो। जिन लोगों ने अभिषेक तिवारी पर हमला किया है, उनके साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन से पूर्व स्वस्ति वाचन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्यवाही जारी रखेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0