कौशांबी में शव वाहन न मिलने पर बाइक से ले जाया गया महिला का शव, वीडियो वायरल
कौशांबी (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अंतिम संस्कार के लिए शव वाहन उपलब्ध न होने पर परिजन मजबूरी में महिला का शव मोटरसाइकिल पर रखकर श्मशान घाट ले गए। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर जीता गांव का है। जानकारी के अनुसार, एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या न मानते हुए हत्या करार दिया और गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
आरोप है कि पुलिस ने देर रात ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन शव वाहन उपलब्ध न होने के कारण परिजन लाचार होकर शव को बाइक पर रखकर श्मशान घाट ले जाने लगे। रास्ते में किसी ने इस मार्मिक दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो लोग बाइक पर महिला का शव लिए जा रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद लोग प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाओं की विफलता करार दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मृतका का पति और बेटा गाजियाबाद में निजी नौकरी करते हैं। घटना के वक्त परिवार को शव वाहन उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके चलते यह स्थिति बनी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की गई है और मामले की जांच जारी है। हालांकि, शव वाहन उपलब्ध न होने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



