पुलिस ने एंबुलेंस से बिहार जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल व 1250 रूपए नगद बरामद
फतेहपुर (आरएनआई) थरियांव थाना पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने पूर्वी बाईपास पर एंबुलेंस से बिहार जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो मोबाइल व 1250 रूपए नगद बरामद किए हैं। पकड़ी गई शराब व वाहन की कीमत लगभग पंद्रह लाख रूपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की एंबुलेंस नं. यूपी-83एटी/8705 में कुछ व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर थरियांव पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पूर्वी बाईपास पर चेकिंग के दौरान एंबुलेंस से मिलन कुमार चौधरी पुत्र कमलेश्वरी चौधरी निवासी कुमारगंज वार्ड नं. 12 थर्बितिया थाना सुपौल जिला सुपौल राज्य बिहार व जितेन्द्र कुमार पुत्र बृजनाथ शाह निवासी भारतीय नगर थाना सहरसा जिला सहरसा राज्य बिहार के कब्जे से हरियाणा राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब 75 पेटी शराब में लगभग 666.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ही दो एंड्राइड मोबाइल व 1250 रूपए नगद बरामद किए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाने पर मु.अ.सं. 206/25 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस व 60(1), 63, 72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली थरियांव पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद, उपनिरीक्षक विपिन कुमार यादव, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नरसिंह यादव, सर्वेश ुमार यादव के अलावा आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र शर्मा, कांस्टेबल अमर सिंह व अजीत कुमार सिंह शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



