पूर्णिमा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती

Aug 10, 2025 - 20:22
Aug 10, 2025 - 20:34
 0  81
पूर्णिमा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती

फतेहपुर (आरएनआई) जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एव गंगा बचाओ सेवा समिति ने पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने  दीपदान किया। 

गंगा आरती में प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें। डीपीओ ज्ञान तिवारी ने कहा कि हम सबको मिलकर गंगा को अविरल, निर्मल बनाए रखना होगा। अंत में आचार्य रामचंद्र ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के रविन्द्र सिंह, आचार्य रामचंद्र वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, आशीष गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, मधु सिंह, प्रतिभा यादव, नीलम, पुष्पा गुप्ता, सत्यवती, तरुण, राजू, गोविंद कुमार, ओम गुप्ता, अनुज गुप्ता मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0