साइबर पुलिस टीम को एप के जरिए दिया प्रशिक्षण
फतेहपुर (आरएनआई) बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में रविवार को जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर सेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना कर्मियों को पुलिस लाइन में साइट्रेन एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अन्य साइबर संबंधित पोर्टल के उपयोग, वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, ऐसे अपराधों के अनावरण के विभिन्न तरीकों की जानकारी जनपदीय साइबर क्राइम थाना के विशेषज्ञों द्वारा दी गई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

