निषाद पार्टी ने मनाई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती

Aug 10, 2025 - 20:22
Aug 10, 2025 - 20:34
 0  81
निषाद पार्टी ने मनाई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती

फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा ग्राम पंचायत के नरौली मोड पर निषाद पार्टी के आवाहन पर सभी 75 जिलों में चंबल की रानी व पूर्व सांसद फूलन देवी का जन्मदिन मनाया गया। जिले में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकनाथ निषाद की अध्यक्षता में वीरांगना फूलन देवी का धूमधाम से जन्मदिन मनाया। विचार गोष्ठी का आयोजन करते हुए आए हुए सैकड़ो निषाद समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए फूलन देवी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कर कर बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा वीरांगना और पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी निषाद समाज के उत्थान के लिए खूब संघर्ष किया। बड़ी जातियों का जुल्म सहते हुए उन्होंने बंदूक उठाई और उनसे बदला लिया और समाज की महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेकर आज राजनीति में सशक्त भूमिका निभानी चाहिए। निषाद समाज की महिला जब उस समय नहीं डरी तो इस आधुनिक समय में भी हमारे समाज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। ज्ञान दत्त निषाद ने कहा कि निषाद समाज ने हमेशा ही सभी धर्म, सर्वसमाज का हित करने का काम किया है। इसलिए राजनीति में निषाद समाज की एक अहम भूमिका रहेगी। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी देवी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0