पुलिस थाने में बीजेपी पार्षद का हंगामा, ठेले वाले की सरेआम पिटाई
देवास (आरएनआई) बीजेपी पार्षद ने थाने में पुलिस के सामने कर दी ठेले वाले की पिटाई, अतिक्रमण हटाने पर हुई कहा सुनी के बाद बढ़ा विवाद, देवास खबरों के अनुसार शहर के गजरा गियर चौराहे पर लगे फल,अंडे,साइकिल पंचर के ठेले हटाने को लेकर बीजेपी पार्षद प्रवीण वर्मा का अण्डे के ठेले वाले से कहा सुनी के बाद विवाद बढ़ गया , मामले में ठेले वाले का अण्डे का ठेला फेंकने की बात भी सामने आ रही है ठेले वाला जब अपनी शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पहुंचा तो पार्षद वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ थाने पर पहुंच गए और ठेले वाले की पिटाई कर दी , पुलिस के सामने ही , जम कर हुज्जत बाजी हुई पुलिस द्वारा पार्षद ओर समर्थकों को तितर बितर किया गया , पुलिस थाने को अखाड़ा बना दिया ,आला अधिकारियों द्वारा मामले में जांच की जा रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

