पुलिस की मैराथान वाहन चैकिंग, 175 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही, 59100 रूपये स्पॉट फाइन वसूला
गुना (आरएनआई) विशेष सडक़ सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन अभियान के तहत एसपी अंकित सोनी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों और चौकी क्षेत्रों में व्यापक, योजनाबद्ध और सख्त हेलमेट जागरूकता एवं चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस बल ने मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्रों, हाइवे पॉइंट्स तथा उपनगरीय इलाकों में सघन चेकिंग लगाकर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना वैद्य बीमा, रेड लाइट जंपिंग, ओवर स्पीड तथा अन्य गंभीर यातायात उल्लंघनों पर कठोर कार्यवाही की गई । जिसमें कुल 175 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 59,100 रूपये का स्पॉट फाइन वसूल किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालकों ने पुलिस की समझाइश को गंभीरता से लेते हुए नियमित रूप से हेलमेट पहनने का संकल्प लिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

