हेलमेट अभियान में चित्रगुप्त के अपमान का आरोप, कायस्थ समाज ने सौंपा ज्ञापन

Wednesday, December 3, 2025 - 22:14
Updated: 11 months ago
0
हेलमेट अभियान में चित्रगुप्त के अपमान का आरोप, कायस्थ समाज ने सौंपा ज्ञापन

गुना (आरएनआई) बीते दिवस पुलिस विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा विश्व न्यायाधीश सर्व प्राणी जगत के कर्मों के लेखा-जोखा रखने वाले कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का हेलमेट जागरूकता अभियान में  अपमान किया मजाक बनाया। इस कृत्य से कायस्थ समाज गुना को अत्यंत दुख है घोर निंदा करते हुए विरोध करता है एवं माननीय जिलाधीश महोदय से निवेदन करते हुए मांग की गई है कि  सनातन धर्म संस्कृति के किसी भी देवी देवता एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी का किसी भी जागरूकता अभियान में  उपयोग  करने में पुनरावृत्ति न हो, ऐसी अपेक्षा की गई है। ज्ञापन में कायस्थ समाज के उपस्थित समाज जनों में वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप सक्सेना द्वारा ज्ञापन का वाचन किया। गया इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ के के सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव,ओपी श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव,शैलेंद्र श्रीवास्तव,असीम भटनागर, सुधीर सक्सेना, अंशुल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव,नवोदित सक्सेना आदि थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User