बंद पड़े हड्डी मिल में अवैध रूप से गौवंश की हड्डियाँ मिलने का आरोप 6 महीने बाद फिर बढ़ा प्रदूषण, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
गुना (आरएनआई) शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित बंद पड़े हड्डी मिल के पास अवैध रूप से गौवंश की हड्डियाँ रखे जाने के मामले में आज स्थानीय निवासियों और गौसेवकों की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। करीब छह महीने पहले प्रदूषण और बदबू के कारण प्रशासन ने यह मिल बंद करा दिया था, लेकिन हाल ही में आरोप लगा कि आरोन का कोई वर्ग विशेष का व्यक्ति फिर से उस स्थान पर हड्डियाँ रख रहा है, जिससे पूरे मोहल्ले में भयंकर बदबू और प्रदूषण फैल रहा था। स्थानीय निवासियों और गौसेवकों ने बुधवार को कलेक्टर, नगर पालिका और सिटी कोतवाली पुलिस प्रशासन को इस संबंध में तत्काल सूचना दी। सूचना मिलते ही, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और नगर पालिका सीएमओ के आदेश पर प्रशासन तुरंत मौके पर जेसीबी लेकर पहुँचा। यहां जेसीबी से उक्त भवन को जमींदोंज किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

