‘पुरुष आयोग नहीं तो वोट नहीं’ इस मांग के साथ इंदौर सहित कई स्थानों पर ‘पौरुष’ संस्था के सदस्यों ने नोटा को दिया वोट

Friday, November 17, 2023 - 19:15
Updated: 3 years ago
0
‘पुरुष आयोग नहीं तो वोट नहीं’ इस मांग के साथ इंदौर सहित कई स्थानों पर ‘पौरुष’ संस्था के सदस्यों ने नोटा को दिया वोट

इंदौर, (आरएनआई) मध्य प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डाले गए। लेकिन इस बीच एक अलग खबर आई है इंदौर से। यहां “पौरुष” संस्था के सदस्यों ने ‘पुरुष आयोग’ बनाने की मांग करते हुए नोटा को वोट दिया है। इसी के साथ उन्होने कहा है कि उनकी मांग नहीं मानी जाने तक विरोध का ये तरीका बरकरार रहेगा और वो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी ये सिलसिला जारी रखेंगे।

‘पुरुष आयोग नहीं तो वोट नहीं’
इंदौर की संस्था “पौरुष” के सदस्यों ने 17 नवंबर को सपरिवार दिए नोटा को वोट दिए। संस्था के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि उन्होने विभिन्न मतदान केंद्रों पर अपने मिशन ‘पुरुष आयोग नहीं तो वोट नहीं’ के तहत ‘वोट फॉर नोटा’ किया यानी नोटा को वोट दिया। इसके अंतर्गत इंदौर, रीवा, सतना, भोपाल और कई अन्य स्थानों पर इस संस्था के सदस्यों ने नोटा को वोट दिया है। इन्होने अपील की कि अगर मध्य प्रदेश और हिंदुस्तान में पुरुष आयोग नहीं बनाया जाता है तो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी ये मिशन जारी रहेगा।

प्रदेश भर के सदस्य मुहिम में शामिल 
इस मुहिम के तहत इंदौर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पौरुष के सदस्यों ने सपरिवार “नोटा” का बटन दबाकर वोट दिए। संस्था के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि इंदौर के अतिरिक्त देवास, उज्जैन, रतलाम, भोपाल, रीवा, सतना, ग्वालियर आदि शहरों से भी सदस्यों के द्वारा नोटा को वोट देने की सूचना प्राप्त हुई। लोगों ने नोटा को वोट देकर अपनी सेल्फी लेकर संस्था के ग्रुप में पोस्ट की। उन्होने कहा कि  यह अभियान 2024 के लोकसभा चुनाव तक चलेगा और विशाल स्तर पर पूरे देश में शुरु किया जायेगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User