पुणे में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, कचरे का ढेर इमारत पर गिरा; 9 लोगों को बचाया गया
महाराष्ट्र के पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में एक अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के बीच कचरे का विशाल ढेर तीन मंजिला इमारत पर गिरने से इमारत ढह गई।
हादसे में अब तक 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारतीय सेना, दमकल विभाग, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय इमारत में संयंत्र के कर्मचारी मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कचरे का ढेर खिसककर इमारत पर गिरा, हालांकि हादसे के सटीक कारणों की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)