पीजी में आरक्षित वर्ग को पर्सेंटाइल में 40% छूट पर सपाक्स का विरोध

Thursday, January 15, 2026 - 20:46
Updated: 9 months ago
0
पीजी में आरक्षित वर्ग को पर्सेंटाइल में 40% छूट पर सपाक्स का विरोध

भोपाल (आरएनआई) भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पीजी के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए आरक्षित वर्ग को पर्सेंटाइल में 40 प्रतिशत तक की छूट देकर प्रवेश की अनुमति देने के फैसले पर विवाद गहरा गया है। इस निर्णय का मेडिकल काउंसिल और विशेषज्ञ समिति ने पहले ही विरोध किया था, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने इसे लागू कर दिया।

सपाक्स नेता हीरालाल त्रिवेदी ने इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इससे देश में डॉक्टरों की विशेषज्ञता और चिकित्सा गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े होंगे। उनका कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए योग्यता और मानकों से किसी भी तरह का समझौता भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User