पीएम मोदी ने देश को विकास के पथ पर लाकर खड़ा किया: प्रतिभा
प्रोफेशनल मीट में आपरेशन सिंदूर पर भी वक्ताओं ने की चर्चा, प्रेक्षागृह में लगी प्रदर्शनी का राज्यमंत्री ने किया अवलोकन ।
फतेहपुर (आरएनआई) शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला विकास बाल पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने किया। संचालन जिला संयोजक अर्चना त्रिपाठी ने किया। विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर वक्ताओं ने विचार रखे। कहा कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास के पथ पर लाकर खड़ा किया है उससे आज विश्व पटल पर भारत का नाम अंकित हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाबत भी चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस तरीके से दुश्मन देश के यहां घुसकर कर्नल सोफिया कुरैशी एवं व्योमिका सिंह ने आतंकवादी के नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया यह दर्शाता है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से भारतीय सैनिकों को खुली छूट देकर दुश्मन देश को धूल चटवाया है वह कोई दूसरा नहीं कर सकता था। मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी विस्तार से रखा गया। जिसमें उज्ज्वला योजना, जनधन योजना सहित अन्य विषयों को विस्तार से रखा। इस अवसर पर बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, सहसंयोजक प्रवीण सिंह, विवेक श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, नितिन सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित के अलावा जिला महामंत्री नीरज सिंह, मनोज मिश्रा, मनोज गांधी, शैलेन्द्र शरण सिंपल, रविंद्र पाल सिंह, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, राम प्रताप सिंह गौतम, सुधा मौर्या, विजय प्रताप सिंह, अन्नू श्रीवास्तव, विनोद गौतम, देवनाथ धाकड़े, स्वामी शरण पाल, विकास गुप्ता, बब्लू कालिया, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि ने किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



