अपना दल एस ने पंचायत चुनाव पर बनाई रणनीति, निलेश जिला सचिव व मोनू को बनाया जिला उपाध्यक्ष आईटी मंच
फतेहपुर (आरएनआई) अपना दल एस की एक बैठक हुसैनगंज विधानसभा में आयोजित हुई। जिसमें पंचायत चुनाव को लेकर जहां रणनीति बनाई गई वहीं संगठन मजबूती पर भी चर्चा की गई। निलेश चौरसिया को जिला सचिव व मोनू कौशल को जिला उपाध्यक्ष आईटी मंच की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
अपना दल एस की बैठक हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष आईटी मंच विपिन कौशल एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र मौर्य, सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष राजू पटेल मौजूद रहे। राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभा हुसैनगंज में रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कस लें। गांव-गांव जाकर संगठन की नीतियों का बखान करें। इसके अलावा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही गई। बैठक के पश्चात निलेश चौरसिया को जिला सचिव व मोनू कौशल को जिला उपाध्यक्ष आईटी मंच बनाया गया। बैठक में मोहम्मद हफीज, राजाराम लोधी, राम सिंह पाल, आलोक मौर्य, मतीन अहमद, मुकेश मौर्य, नरेन्द्र पटेल, रिंकू सिंह, जहर सिंह, शिवधनी, कमल सिंह, धुन्ना सिंह, सूरज पटेल, आकाश मौर्य, रिंकू सिंह भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



