पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के कबूलनामे को लेकर अमेरिका की किरकिरी, पत्रकार के सवाल पर दिया टालमटोल जवाब

कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद अमेरिका ने भारत-पाक तनाव पर चिंता जताई। मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है और दोनों देशों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है।

Wednesday, April 30, 2025 - 07:44
0
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के कबूलनामे को लेकर अमेरिका की किरकिरी, पत्रकार के सवाल पर दिया टालमटोल जवाब

वाशिंगटन (आरएनआई) पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा अमेरिका पर गंदा काम करने और पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के अस्तित्व से इनकार करने के बयान पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ कई स्तरों पर संपर्क में हैं। यह सिर्फ विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य स्तरों पर भी बातचीत जारी है।

मामले में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में टैमी ब्रूस ने भारत-पाकिस्तान से अपील करते हुए कहा कि अमेरिका सभी पक्षों से अपील करता है कि वे मिलकर जिम्मेदारी से समाधान की दिशा में काम करें। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है, लेकिन फिलहाल हमारे पास साझा करने के लिए कोई और जानकारी नहीं है।

साथ ही अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है और दोनों देशों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है।

टैमी ब्रूस ने आगे कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ विदेश मंत्री स्तर पर ही नहीं, बल्कि कई स्तरों पर दोनों देशों के संपर्क में हैं। हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे मिलकर जिम्मेदारी से समाधान निकालें। पूरी दुनिया इस स्थिति पर नजर रख रही है।

साथ ही ब्रूस ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री रुबियो ने भारत और पाकिस्तान दोनों से आग्रह किया है कि वे स्थिति को और न बिगाड़ें और शांति बनाए रखें। उन्होंने बताया कि हम हर दिन इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्री खुद भारत और पाकिस्तान के अपने समकक्षों से सीधी बातचीत कर रहे हैं और अन्य देशों के नेताओं को भी संपर्क में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय का ये बयान पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आया है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User