विशाखापत्तनम में चंदनोत्सवम के दौरान भीषण हादसा; 20 फीट लंबी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान भीषण हादसा हो गया। यहां दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए।  NDRF और APSDRF की टीम मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

Wednesday, April 30, 2025 - 06:09
0
विशाखापत्तनम में चंदनोत्सवम के दौरान भीषण हादसा; 20 फीट लंबी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

विशाखापत्तनम (आरएनआई) घटना के बारे में एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया कि घटना रात करीब 2:30 बजे हई थी। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसडीआरएफ के जवान ने बताया कि जैसे ही हमें घटना की सूचना मिली हम लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 

हादसे के बारे में भाजपा के पूर्व एमएलसी माधव ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो अक्षय तृतीया के अवसर पर घटी है। यह रात में 2.30 बजे हुई। सरकार घटना की जांच करेगी और पीड़ितों को मुआवजा देगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User