पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटने से 12 लोगों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले के एक बाजार में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य झुलसे।

Tuesday, December 20, 2022 - 22:00
0
पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटने से 12 लोगों की मौत

इस्लामाबाद, 20 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले के एक बाजार में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य झुलसे।

मीडिया ने यह जानकारी मंगलवार को दी। लासबेला जिले के उपायुक्त मुराद खान कासी ने मीडिया से कहा कि सोमवार को एक दुकान में रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर फट गया जिससे एक बड़ा विस्फोट हुआ और लासबेला जिले के बेला इलाके में आस-पास की दुकानों में आग फैल गई।

अधिकारी के अनुसार, इस आग में 25 लोग झुलस कर घायल हो गए, जिन्हें बंदरगाह शहर कराची के सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन घायलों में से 12 लोगों ने सोमवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या और ज्यादा हो सकती है क्योंकि अधिकांश घायलों की स्थिति गंभीर है।

इस विस्फोट से लगी आग के कारण दुकान में रखे अन्य सिलेंडर भी उसकी चपेट में आ गए, जिससे और ज्यादा विस्फोट हुआ और आसपास की चार दुकानें तथा आसपास खड़ी लगभग 12 गाड़ियां नष्ट हो गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User