पाकिस्तान की तारीफ वाले वायरल वीडियो पर शशि थरूर की सफाई, बोले—यह डीपफेक है, लोगों को गुमराह करने की साजिश
नई दिल्ली (आरएनआई)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर अब उनका बयान सामने आया है। इस वीडियो में थरूर को टी20 विश्व कप को लेकर पाकिस्तान के राजनयिक रुख की कथित तौर पर तारीफ करते दिखाया जा रहा है। हालांकि, शशि थरूर ने इसे सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि यह वीडियो डीपफेक है और पूरी तरह से मनगढ़ंत है।
शशि थरूर ने कहा कि इस वीडियो का उनसे कोई लेना-देना नहीं है और इसे जानबूझकर जनता को भ्रमित करने के इरादे से बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऐसे वीडियो और दावों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें।
कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि डीपफेक तकनीक के जरिए किसी की छवि खराब करने और राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं, जो लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने आम लोगों से सतर्क रहने और जिम्मेदारी से सोशल मीडिया के इस्तेमाल की अपील की।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई सार्वजनिक हस्तियों के नाम पर इस तरह के फर्जी और एडिटेड वीडियो सामने आए हैं, जिनका उद्देश्य गलत सूचना फैलाना और राजनीतिक विवाद खड़ा करना होता है। इस मामले में भी शशि थरूर की सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि वायरल वीडियो वास्तविक नहीं है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



