पश्चिमी मेघालय में भीड़ ने मुख्यमंत्री के कार्यालय पर हमला किया, पांच पुलिसकर्मी घायल

पश्चिमी मेघालय के तुरा शहर में सोमवार को उत्तेजित भीड़ ने मुख्यमंत्री सचिवालय पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Monday, July 24, 2023 - 23:15
0

शिलांग, 24 जुलाई 2023, (आरएनआई)। पश्चिमी मेघालय के तुरा शहर में सोमवार को उत्तेजित भीड़ ने मुख्यमंत्री सचिवालय पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सी. के. संगमा कार्यालय में मौजूद थे और ‘अचिक कॉन्शियस होलिस्टकली इंटीग्रेटेड करिमा’ (एसीएचआईके) और ‘गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी’ (जीएचएसएमसी) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे जिन्होंने तुरा को शीतकालीन राजधानी घोषित करने की मांग की है। उसी दौरान कार्यालय के बाहर भीड़ जमा हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए।

तुरा शहर में तत्काल प्रभाव से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और कहा है कि उनके इलाज पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने कहा, ‘‘ तुरा स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय पर आज शाम भीड़ द्वारा किए गए हमले में कम से कम पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। उत्तेजित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी तुरा को शीतकालीन राजधानी बनाने की मांग कर रहे थे तभी बड़ी संख्या में बाहरी लोग उनके साथ आकर मिल गए और कार्यालय पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की वीडियो फुटेज देखी जाएगी और दोषियों की पहचान की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User