परीक्षा में नकल करने वाले छात्र को फटकार लगाने वाली पर्यवेक्षक को मिली धमकी

नारपोली पुलिस स्टेशन की सहायक निरीक्षक वैशाली सरवाडे ने बताया कि पर्यवेक्षक ने नकल करने वाले छात्र को फटकार लगाने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दी। 

Friday, September 22, 2023 - 14:10
0
परीक्षा में नकल करने वाले छात्र को फटकार लगाने वाली पर्यवेक्षक को मिली धमकी
सांकेतिक तस्वीरें।

मुंबई। (आरएनआई) महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने कॉलेज के परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करने पर फटकार लगाने वाले शिक्षण कर्मचारी को धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना मंगलवार की है जब भिवंडी कॉलेज की पर्यवेक्षक ने तृतीय वर्ष के कला स्नातक छात्र को भूगोल परीक्षा के दौरान नकल करने के लिए फटकार लगाई। 

नारपोली पुलिस स्टेशन की सहायक निरीक्षक वैशाली सरवाडे ने बताया कि पर्यवेक्षक ने नकल करने वाले छात्र को फटकार लगाने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि, इसके बाद भी छात्र ने नकल करना जारी रखा तो पर्यवेक्षक ने प्रिंसिपल से शिकायत करने की धमकी दे दी। 

छात्र कॉलेज के परिसर से चला गया और दादू गायकवाड़ नामक व्यक्ति के साथ वापस आया। व्यक्ति ने कॉलेज के प्रिंसिपल, सह प्रिसिंपल और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। वह खुद को आरपीआई का उपाध्यक्ष बता रहा था। पुलिस ने फिलहाल व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अबतक इस मामले कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User