पदोन्नति उपरांत अभियोजन अधिकारियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

Jul 16, 2026 - 21:33
Jul 16, 2026 - 21:39
 0  54
पदोन्नति उपरांत अभियोजन अधिकारियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश अभियोजन विभाग में पदोन्नति उपरांत अभियोजन गुना के उपनिदेशक एच.एल. बैरवा तथा सहायक निदेशक अभिषेक मेहरोत्रा एवं के.जी. राठौर ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने तीनों अधिकारियों को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अधिकारियों ने भी कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए अपनी नई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का विश्वास व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0