पत्रकारों ने किया शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Monday, March 17, 2025 - 21:29
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) नव दुनिया समाचार पत्र के पत्रकार गजेन्द्र श्रीवास्तव के पिता बाबूलाल जी श्रीवास्तव उम्र 83 बर्ष आरोन वाले हाल निवास नजूल कालोनी गुना का 15 मार्च  को निधन हो गया है । वे अपने पीछे एक पुत्र 8 पुत्रियों का भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा सर्किट हाउस गुना में  शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया । भगवान से पुण्यात्मा अपने चरणों में स्थान देने कामना की गई एवं परिवार जनों को असीम दुख सहने की ईश्वर से कामना की ।  इस अवसर पर पत्रकार प्रवीण मिश्रा, विकास दीक्षित, रीतेश राजपूत, विनोद कुशवाह, राजकुमार रजक, विवेक श्रीवास्तव, मनोज शिवहरे, करण सिंह ठाकुर,अगम द्विवेदी,शैलेंद्र पाठक ,हरिप्रसाद शर्मा, मनोज लाल अहिरवार,रिंकू पंत, सुनील ओझा, सुनील ओझा, हरिओम प्रजापति के अलावा अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User