पटवारी ने किसान से इस एवज मांगी थी घूस, लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Dec 5, 2024 - 21:41
Dec 5, 2024 - 21:41
 0  4.1k
पटवारी ने किसान से इस एवज मांगी थी घूस, लोकायुक्त पुलिस ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

रतलाम  (आरएनआई)मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस के निर्देश दिए हैं, इसके बावजूद कुछ रिश्वतखोर सरकारी मुलाजिम घूसखोरी से बाज नहीं आ रहे, इसके बाद भी सरकारी अधिकारी कर्मचारियों में भय नहीं है, ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से सामने आ रहा है, जहाँ आज एक बार फिर लोकायुक्त उज्जैन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरियादी गोपाल उपाध्याय निवासी पंचेड ने एक शिकायती आवेदन एसपी ऑफिस में दिया था। जिसमें पटवारी रमेश चंद्र बैरागी जमीन की सीमांकन के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी। वहीं गुरूवार को 40 हजार रुपये देना तय किया गया था। शेष 10 हजार बाद में देने का कहा गया था।

पटवारी 8 महीने से सीमांकन के लिए कर रहा था आनाकानी
बता दें कि 15 नवंबर को पटवारी ने फरियादी गोपाल के जमीन का सीमांकन किया था। फरियादी की मानें तो पटवारी 8 महीने से सीमांकन के लिए आनाकानी कर रहा था। मगर जमीन का 25% ही सही बता रहा था। लेकिन पटवारी रिपोर्ट पेश करने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर 2 दिसंबर को लोकायुक्त को शिकायत की थी।

रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसमें रिश्वत मांगना सत्य पाया गया। जिसके बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया अपनी मांग के अनुरूप पटवारी ने फरियादी से 40 हजार रुपये लिए। वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचारी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा। इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। विवेचना में सारे तथ्यों की जांच की जाएगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0