नौकरी का झांसा देकर महिला से 9 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

May 23, 2024 - 20:05
May 23, 2024 - 20:11
 0  1.5k
नौकरी का झांसा देकर महिला से 9 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद इलाके से ठगी का मामला सामने आ रहा है। जहाँ 4 धोखेबाजों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से ऑनलाइन पैसे जमा करवाकर ठगी की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब 9 लाख रुपए महिला द्वारा अपने खाते में जमा करवाए। यह पैसे आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रान्सफर करवाए थे। महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 दर्ज कर मामले की कारवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि निशातपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मनोरमा ठाकुर रूप नगर कॉलोनी करोंद की निवासी हैं। वह नगर निगम में चौथी श्रेणी की कर्माचारी हैं। मनोरमा को आरोपी नीरज शर्मा ने फोन कर बताया कि चुनाव का समय चल रहा है। जिसके चलते रेलवे में नौकरी करने के लिए एक जगह निकली है। नीरज ने कहा कि मैं तुम्हारी बेटी की नौकरी रेलवे में लगवा सकता हूं। आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए महिला से 15 लाख रुपए की मांग की।

आरोपी नीरज ने अपने तीन अन्य साथी अंकित, राहुल और सुनील से महिला की बात करवाई। नीरज ने अपने इन तीनों साथियों को रेलवे का ही कर्मचारी बताया जो नौकरी लगवाने में महिला की मदद करेंगे। उसने महिला से इन सभी के खातों में पैसे जमा कराने के लिए कहा। महिला ने बिना कुछ सोचे समझे 9 लाख रुपए आरोपियों के खातों में ऑनलाइन स्थानांतरण कर दिए। जिसके बाद आरोपी ने महिला का फोन उठाना ही बंद कर दिया। इस घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0