नौ लाख नेपाली रुपये के साथ नेपाल के दो युवक को हिरासत में,पूछताछ जारी

Tuesday, August 6, 2024 - 21:24
Updated: 2 years ago
0
नौ लाख नेपाली रुपये के साथ नेपाल के दो युवक को हिरासत में,पूछताछ जारी

मोतिहारी (आरएनआई) घोड़ासहन के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी 20 वी बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एक बाइक पर सवार दो युवकों के पास से 9 लाख 10हजार नेपाली रुपए को बरामद किया है। जानकारी देते एसएसबी 20 वी बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि भारत नेपाल सीमा के बरवा खुर्द स्थित भगवानपुर गांव के समीप से बाइक पर सवार दो युवकों को बॉर्डर पर रोक कर जांच पड़ताल किया जा रहा था। इसी क्रम में बाइक सवार युवक के पास से कुल नौ लाख दस हजार नेपाली करेंसी बरामद किया गया है। पिलर संख्या 351/16 के समीप से उक्त दोनों युवकों पकड़ा गया है। पूछताछ के क्रम दोनों युवकों ने रुपये के सबंध में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाया है। पकड़े गए दोनों युवक की पहचान नेपाल के रौतहट जिले के घिवरा निवासी मुकेश कुमार एवं कार्तिकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवकों से आवश्यक पूछताछ चल रही है। उसके बाद संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User