मध्यप्रदेश: नेताओं के कांग्रेस छोड़ने पर MP नकुलनाथ की पत्नी का छलका दर्द

लगातार छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटका पर झटका लग रहा है। बड़े से बड़े नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी बीच सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के साथ छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं नेताओं को आड़े हाथों लिया है।

Tuesday, April 2, 2024 - 13:11
Updated: 3 years ago
0
मध्यप्रदेश: नेताओं के कांग्रेस छोड़ने पर MP नकुलनाथ की पत्नी का छलका दर्द

छिंदवाड़ा (आरएनआई) कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ ने कहा कि मुझे जब भी कोई मिलता है तो कहता कि दीदी आप हिम्मत कभी मत हारना। फिर मैं कहती हूं क्या मेरी शक्ल में कोई भय दिख रहा है आपको, हां मुझे दुख जरूर हुआ है और जब मैं अपने पिता कमलनाथ जी को देखती हूं तो और दुख होता है कि उन्होंने जिसे अपना समझा, जिन्हें हमेशा अपने परिवार के करीब बैठाया, अपना आशीर्वाद दिया और जब अग्नि परीक्षा का समय आया तब हमें धोखा मिला।

प्रियानाथ ने चौरई में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारी असली ताकत है। हमारी असली बल और शक्ति तो यहां उपस्थित है और आपको यह विश्वास दिलाने आई हूं कि हम एक दिन नई ऊर्जा और क्रांति के साथ आगे बढ़ेंगे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User