नीमच पुलिस को मिली सफलता, नदी में युवक की लाश मिलने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Monday, August 26, 2024 - 22:03
Updated: 2 years ago
0
नीमच पुलिस को मिली सफलता, नदी में युवक की लाश मिलने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

नीमच (आरएनआई) मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बोरखेड़ी कला नदी में युवक की लाश मिलने के तीसरे दिन हत्या की वारदात देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक के दोस्त ही थे। इससे परिवार में दुख का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पीएम में मिला संकेत
दरअसल, बोरखेड़ी कला नदी में तीन दिन पहले एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और शरीर पर लाल कपड़ा पड़ा हुआ पाया गया था। मृतक के शरीर पर चोटों के बहुत से निशान थे। शव की पहचान महेश के रुप में की गई जोकि नीमच सिटी का रहने वाला था। फिर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर और सिर पर लाठी से मारकर हत्या करने के संकेत मिले। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी आधार और मुखबिर की मदद से दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

टीआई ने कही ये बात
मामले को लेकर टीआई विकास पटेल ने कहा कि आरोपी गिरधारी और भेरूलाल महेश से 75 हजार रुपए मांग रहे थे। जिसे देने में महेश आनाकानी कर रहा था। तभी दोनों ने एक योजना बनाई और महेश को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। फिर बाइक लेकर लाश आधी रात में नदी में फेंक आए।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User